फिल्ममेकर करण जौहर ने आगामी फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' के निर्माताओं के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। करण ने कहा है कि इस फिल्म से उनका कोई संबंध नहीं है और निर्माता फिल्म में उनके नाम का अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है।