करतारपुर दौरे के दौरान सिद्धू ने इमरान खान को 'बड़ा भाई' बताया, बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर (पाकिस्तान) में गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' बताया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने वीडियो ट्विटर पर शेयर कर सिद्धू पर सवाल उठाए। सिद्धू ने बाद में बयान पर एक सवाल को खारिज करते हुए कहा, "बीजेपी जो कहना चाहती है...उसे कहने दें।"