करनाल मामले में अगर किसान दोषी निकले तो उन पर भी कार्रवाई होगी: अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सरकार 'पूरे करनाल प्रकरण' की जांच करवाने को तैयार है। उन्होंने कहा, "जांच केवल एसडीएम की नहीं होगी...अगर जांच में किसान या किसान नेता दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।" गौरतलब है कि किसान 28 अगस्त को करनाल में हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।