करनाल (हरियाणा) लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को पंचकूला कोर्ट ने शुक्रवार को 6 साल पुराने एक केस में ज़मानत दे दी। दिव्यांशु ने 2018 में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ बेरोज़गारी को लेकर होर्डिंग लगवाए थे जिसको लेकर उन पर मामला दर्ज हुआ था। दिव्यांशु के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया था।