करवाचौथ पर नई साड़ी को लेकर घमासान, एमपी में थाने पहुंचे कई मामले

ग्वालियर (एमपी) में करवाचौथ से पहले साड़ी को लेकर पति-पत्नी में झगड़े के कई मामले थाने पहुंचे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एक मामले में '15-साल में सिर्फ 5 साड़ी' दिलाने, दूसरे में पति के 'साड़ी नहीं पहनती तो क्यों खरीदें?' कहने, तीसरे में 'पुरानी साड़ी पहनो' कहने और चौथे में नशेड़ी पति द्वारा नई साड़ी नहीं दिलाने को लेकर विवाद हुआ।