दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने उनकी, अभिनेता राज कपूर, अभिनेत्री नरगिस और युवा शशि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। करिश्मा ने लिखा, "दादा जी (राज कपूर) की 'आवारा' (1951) के प्रीमियर पर एक फ्रेम में इतने सारे दिग्गज एक साथ। भारत की स्वर कोकिला लता जी की आत्मा को शांति मिले।"