हाल ही में कोविड-19 से रिकवर हुईं अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने कथित तौर पर मुंबई में करिश्मा कपूर के घर पर गेट-टुगेदर किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अमृता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "हम लौट आए।" गौरतलब है, दोस्तों के साथ डिनर के बाद दोनों कोविड-19 संक्रमित हुईं थीं।