करौली हिंसा पीड़ितों से मिलने जा रहे बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लिया गया

राजस्थान में करौली हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सूर्या ने कहा, "यहां धारा 144 लागू नहीं है...ये तानाशाही सरकार हमारे संवैधानिक अधिकार छीन रही है।" गौरतलब है, 2 अप्रैल को करौली में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी।