कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी को पहनाया गया मिस इंडिया 2022 का ताज

मुंबई में जन्मी और कर्नाटक से ताल्लुक रखने वालीं 21-वर्षीय सिनी शेट्टी को 58वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2022 घोषित किया गया। मिस इंडिया-2020 मानसा वाराणसी ने सिनी को ताज पहनाया जो मिस वर्ल्ड पेजेंट के अगले एडीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शिनाटा चौहान को दूसरा जबकि रुबल शेखावत को पहला रनर-अप घोषित किया गया।