कर्नाटक में ठेकेदार की आत्महत्या मामले में राज्य के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा की इस्तीफे की घोषणा के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा है, "इस्तीफा कोई समाधान नहीं है।" उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर ईश्वरप्पा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ईश्वरप्पा पर ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज हुआ है।