कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

कर्नाटक के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश विश्वनाथ कट्टी का हार्ट अटैक से 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवास के बाथरूम में बेहोश होकर गिरने के बाद कट्टी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कट्टी के निधन पर शोक जताया है।