कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 से संक्रमित हुआ हूं...मेरी तबीयत ठीक है...होम क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं...कि वे खुद को आइसोलेट कर अपना...कोविड-19 टेस्ट कराएं।"