कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण का नया मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 5 दिन पहले एचडी रेवन्ना का एक सहयोगी उसके घर आया था और उसकी मां (पीड़िता) को साथ ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता प्रज्वल के कथित सेक्स वीडियो में दिखाई दी थी।