कर्नाटक में ऐक्टर दर्शन के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, की फांसी की मांग

एस रेणुकास्वामी नामक 33-वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ ऐक्टर दर्शन के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या में किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसानों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है जिसमें वे आरोपियों के खिलाफ नारे लगाते नज़र आ रहे हैं। किसानों ने दर्शन को कथित तौर पर फांसी देने की मांग की है।