कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बोले- 'हमें बंपर वोट नहीं दिया तो बिजली काटेंगे'; ईसी ने भेजा नोटिस

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक राजू कागे ने एक चुनावी जनसभा में मतदाताओं से कथित तौर पर कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बंपर वोट नहीं दिया तो बिजली काट दी जाएगी। कन्नड़ में दिए गए इस भाषण का वीडियो वायरल हुआ है। चुनाव आयोग (ईसी) ने इस मामले को लेकर राजू कागे को नोटिस जारी किया है।