कर्नाटक में चुनाव प्रचार के बीच सड़क किनारे ढाबे पर चाय पीते दिखे बीजेपी चीफ जे.पी. नड्डा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कलबुर्गी में सड़क किनारे एक ढाबे पर चाय पीते नज़र आए जिसका एक वीडियो सामने आया है। इससे पहले नड्डा ने कोप्पल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के आधे नेता जेल में और आधे नेता बेल पर बाहर हैं।