कर्नाटक में ज़ीका वायरस का पहला केस मिला, पांच साल की बच्ची में हुई वायरस की पुष्टि

पुणे की लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में एक 5 वर्षीय बच्ची में ज़ीका वायरस की पुष्टि हुई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा, "यह राज्य में ज़ीका वायरस का पहला मामला है और सरकार स्थिति की सावधानी से निगरानी कर रही है।" बकौल सुधाकर, तीन सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा गया था।