कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या को आतंकी कृत्य माना जाए: तेजस्वी सूर्या

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक सरकार को शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या को आतंकवादी कृत्य की तरह देखना चाहिए। उन्होंने कहा, "आतंक की निगरानी, ​​जांच और रोकथाम के लिए विशेष एजेंसी स्थापित की जाए।" बकौल सूर्या, "कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्याएं कुछ कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों द्वारा एक सुनियोजित आपराधिक साज़िश है।"