कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे व उनके परिवार को मारना चाहते हैं बीजेपी नेता: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में एक बीजेपी नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व उनके परिवार को मारने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा, "चित्तापुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी (मणिकांत राठौड़) का ऑडियो मिला है जिसमें उन्होंने खरगे को मारने की बात कही है। बीजेपी खरगे की हत्या की साज़िश रच रही है।"