कर्नाटक सरकार के खिलाफ विज्ञापन देने को लेकर राहुल व अन्य कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

कर्नाटक बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर राहुल गांधी, डी.के. शिवकुमार और सिद्धारमैया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय और राष्ट्रीय अखबारों में 'करप्शन रेट कार्ड' नाम से विज्ञापन प्रकाशित करवाया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने इन विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस को नोटिस भेजा था।