कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार (46) को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न पुरस्कार' से सम्मानित करने की घोषणा की। बकौल रिपोर्ट, पुनीत राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले 10वें शख्सियत होंगे। इससे पहले आखिरी बार 2009 में समाजसेवी और धर्माधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र हेगड़े को यह सम्मान दिया गया था।