inshorts

कल तक केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार नहीं हुआ तो लखीमपुर की ओर मार्च करेंगे: सिद्धू

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को ट्वीट किया, "अगर कल तक केंद्रीय राज्यमंत्री (अजय मिश्रा) के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की ओर मार्च करेगी।" वहीं, मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ चंडीगढ़ में अपने विधायकों-मंत्रियों संग प्रदर्शन किया।