कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को लेकर कहा है, "कल दोपहर 1:00-4:30 बजे के बीच ज़रूर कोई गंभीर बात हुई है।" उन्होंने कहा कि इसके कारण कार्य मंत्रणा समिति की शाम की बैठक में जेपी नड्डा और किरन रिजिजू शामिल नहीं हुए थे।