टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने छठ पूजा पर हावड़ा स्टेशन सजाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 'बंगाल बंगालियों का है या उग्र बिहारियों का?' उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पर स्टेशन को इसी तरह क्यों नहीं सजाया जाता। बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सरकार बंगालियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बना रही और बंगाली खतरे में हैं।