कलावा को कितनी बार कलाई में लपेटकर बांधना चाहिए?

धार्मिक ग्रंथों में कलावा बांधने के नियम बताए गए हैं जिनके अनुसार पुरुषों व कन्याओं को दाएं हाथ में और विवाहित महिलाओं को बाएं हाथ में कलावा बंधवाना चाहिए। मुट्ठी में सिक्का या रुपया लेकर कलाई पर 3, 5 व 7-बार कलावा लपेटकर बंधवाना चाहिए और हाथ में लिए सिक्के या रुपए को कलावा बांधने वाले को दे देना चाहिए।