गायिका लता मंगेशकर के निधन पर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, "सुन्न महसूस कर रही हूं...कल सरस्वती पूजा थी और आज मां अपनी प्रिय को अपने साथ ले गईं।" बकौल घोषाल, "ऐसा लगता है...आज पक्षी, पेड़ और हवा भी खामोश हैं। आपकी दिव्य आवाज़ अनंत काल तक गूंजती रहेगी।"