30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर (पश्चिम बंगाल) उप-चुनाव को स्थगित करने संबंधी बीजेपी की याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बीजेपी का कहना था कि उन्हें चुनाव प्रचार नहीं करने दिया जा रहा ऐसे में चुनाव करवाने का क्या फायदा है? सोमवार को प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया था।