'कला' की स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त आंखों में आंसू आ गए थे, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ: स्वास्तिका

ऐक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से फिल्म 'कला' को लेकर कहा है, "जब उन्होंने (निर्देशक अनविता दत्त) मुझे स्क्रिप्ट दी और मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि मैं इन किरदारों को जानती हूं।" स्वास्तिका ने कहा, "मैंने बहुत फिल्में की हैं लेकिन इस बार मेरी आंखों में आंसू थे, ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ है।"