'कला' में उनको देखकर लगा कि सही परवरिश की है: बाबिल के बचपन की तस्वीरें शेयर कर सुतापा
दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने इंस्टाग्राम पर बेटे बाबिल खान के बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने उनकी डेब्यू फिल्म 'कला' पर कहा कि इसे देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि बाबिल की सही परवरिश हुई है। उन्होंने कहा, "बाबिल ने कैमरा फेस करना सीख लिया है जो कि अच्छी बात है।"