कलाकार 100% देते हैं लेकिन यह पेचीदा बिज़नेस है: बेटी अनन्या की 'लाइगर' की विफलता पर चंकी
अभिनेता चंकी पांडे ने 'इंडिया टुडे' से बेटी व ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' की विफलता पर बात करते हुए कहा है कि ऐसा किसी की भी फिल्म के साथ हो सकता है। उन्होंने कहा, "कलाकार 100% देता है लेकिन चीज़ें गलत हो जाती हैं। यह (फिल्म इंडस्ट्री) एक पेचीदा बिज़नेस है और अनन्या भी यह बात जानती हैं।"