'कल्कि 2898 एडी' दो ओटीटी प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज़, ₹375 करोड़ में हुई डील
रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स व एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के राइट्स खरीदें हैं। बकौल रिपोर्ट, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स ₹200 करोड़ जबकि एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने दक्षिण भाषाओं के लिए ₹175 करोड़ की डील की है। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।