'कल्कि 2898 एडी' में बिना अनुमति के मेरे काम का इस्तेमाल हुआ: हॉलीवुड आर्टिस्ट
इलस्ट्रेटर और कॉन्सेप्ट हॉलीवुड आर्टिस्ट संग चोई ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया है कि उनके आर्टवर्क का इस्तेमाल 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के ट्रेलर में हुआ है। मार्वल स्टूडियोज़, डिज़्नी और वॉर्नर ब्रदर्स समेत कई जगह काम कर चुके चोई ने कहा कि बिना अनुमति के किसी के आर्टवर्क का इस्तेमाल करना गलत बात है।