कविता कौशिक ने की 5 दिन से लापता इंडियन आइडल सेट के पूर्व डॉक्टर को ढूंढने की अपील

टीवी ऐक्ट्रेस कविता कौशिक ने डॉक्टर अमित शर्मा को ढूंढने के लिए मदद मांगी है जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में कई ऐक्टर्स का इलाज किया और इंडियन आइडल सेट पर डॉक्टर भी रह चुके हैं। कविता ने ट्वीट किया, "डॉक्टर 5 दिनों से लापता हैं।" बकौल कविता, डॉक्टर की मां के मुताबिक, अमित का व्यवहार कुछ दिनों से रहस्यमयी था।