कश्मीर में पेलेट गन के इस्तेमाल को 'स्वीकार्य' बताने वाले महबूबा मुफ्ती के बयान पर छिड़ा विवाद
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और कथित पेलेट गन के इस्तेमाल की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "हमने यह कश्मीर में देखा है...लेकिन कश्मीर में आतंकवाद है, 'उसका बनता है'।" इस पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर के लोगों के खिलाफ हिंसा को सही ठहरा रही हैं।