कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर हमला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में पांच जवानों के घायल होने की खबर है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को शशिधर के पास हुआ, जब सुरक्षाबलों के वाहन सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहे थे।