कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए अभी घाटी का माहौल ठीक नहींः फारूक अब्दुल्ला

नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी घटनाओं को लेकर कहा है कि कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए अभी घाटी का माहौल ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, "घाटी में हाल की घटनाएं उन लोगों के लिए आंखें खोलने वाली हैं जो कहते थे कि अनुच्छेद-370 को खत्म करने के बाद आतंक का सफाया हो जाएगा।"