कश्मीरी पत्रकार का दावा- 'शेरशाह' में आतंकी की गाड़ी पर दिखाई गई उनकी कार की नंबर प्लेट
कश्मीरी पत्रकार फराज़ अशरफ ने दावा किया है कि धर्मा प्रोडक्शन्स ने फिल्म 'शेरशाह' में आतंकियों की कार पर उनकी कार की नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी कार की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर कहा कि 'बॉलीवुड ने सिर्फ कश्मीर के खिलाफ प्रोपेगैंडा वाली फिल्में बनाई हैं।' फराज़ ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।