राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राठौड़ अपने आवास पर दाढ़ी बनवाते हुए लोगों की समस्याएं सुनते और अधिकारियों के लिए नोट्स तैयार करवाते दिखाई दे रहे हैं। उनसे जुड़े लोगों का दावा है कि वह अक्सर ऐसा ही करते हैं।