मैंने कहा था, वह टिककर रहने वाला व्यक्ति नहीं है: सिद्धू को लेकर अमरिंदर सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैंने कहा था...वह टिककर रहने वाला व्यक्ति नहीं है...और...पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए फिट नहीं है।" इससे पहले अमरिंदर ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धू के नाम का विरोध करेंगे क्योंकि वह 'अक्षम' हैं।