कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सांसद व डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा एक रेसलर को थप्पड़ मारने का वीडियो शेयर कर शनिवार को ट्वीट किया, "पहले (केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा) टेनी...अब यह।" उन्होंने आगे लिखा, "कहां से आता है इतना अहंकार?" दरअसल, हाल में पत्रकारों को गाली देते मंत्री टेनी का एक वीडियो सामने आया था।