अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' के निर्माता व ऐक्टर शाहरुख खान को लेकर कहा, "कहानी व कहानीकारों पर उनका भरोसा एक प्रोड्यूसर के तौर पर उनमें सबसे अच्छी बात है।" फिल्म 'कहानी' (2012) के किरदार बॉब बिस्वास पर अलग से बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष की बेटी दीया अन्नपूर्णा घोष ने किया है।