कांग्रेस अध्यक्ष 24 घंटे में घोषित करेंगे अमेठी व रायबरेली के लोकसभा प्रत्याशी: जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश की अमेठी व रायबरेली लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित करेंगे। दोनों सीटों पर 3 मई तक नामांकन होना है। गौरतलब है, 2019 में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।