कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम दोनों पद संभाल सकते हैं गहलोत, उन्हें सीएम बने रहना चाहिए: मेघवाल

राजस्थान में कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से पहले कई विधायक व मंत्री रविवार को राज्य के मंत्री एस. धारीवाल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री जी.आर. मेघवाल ने कहा, “अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए...वह दोनों (कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री) ज़िम्मेदारियों को संभाल सकते हैं।” दरअसल, कांग्रेस में 'एक व्यक्ति, एक पद' का नियम लागू है।