कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का संकेत देने के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात से पहले सीएम गहलोत ने कहा, "पार्टी...हाईकमान ने मुझे सब कुछ दिया है...जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी...वो मैं निभाऊंगा।" गौरतलब है, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है।