कांग्रेस अपनी आखिरी सांसें ले रही है: राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बीच 'आप' सांसद
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री पद को लेकर राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम पर कहा है कि कांग्रेस अपनी आखिरी सांसें ले रही है और बहुत जल्द दम तोड़ सकती है। राघव ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी वेंटिलेटर पर है...पंजाब से राजस्थान तक हर जगह कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान चला रहे हैं।"