कांग्रेस अब एक विचारधारा की पार्टी नहीं है, बल्कि भाई-बहन की पार्टी बन गई है: जे.पी. नड्डा

कांग्रेस द्वारा आयोजित 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस को पहले अपना कुनबा संभालना चाहिए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस अब न तो विचारधारा की पार्टी है और न राष्ट्रीय पार्टी है, यहां तक कि अब क्षेत्रीय पार्टी भी नहीं है...यह एक भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) की पार्टी बन गई है।"