बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को विजयनगर (कर्नाटक) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ बोलती है लेकिन आतंकियों को छोड़ती है।" उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहूंगा...कि पीएफआई के लोगों को...छुड़ाने का काम सिद्धारमैया ने किया था या नहीं?" बकौल नड्डा, कांग्रेस आज बेहद गैर-ज़िम्मेदाराना बर्ताव कर रही है।