कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को चमोली (उत्तराखंड) में शहीद सम्मान यात्रा के दौरान कहा, "2014 से पहले 20 साल तक फौजी दृष्टि से एक भी इक्विपमेंट नहीं खरीदे गए।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस है, वहां कमीशन है...जहां एनडीए है, जहां भाजपा है वहां मिशन है।"