कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि उसका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है। पार्टी ने लिखा, "मोदी जी, आप कितना डरते हैं?" इससे पहले, पार्टी ने आरोप लगाया था कि रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन समेत उसके 5 वरिष्ठ नेताओं के हैंडल अस्थायी तौर पर लॉक कर दिए गए थे।