कांग्रेस ने बुधवार को ट्वीट किया, "हमारा यूट्यूब चैनल- 'इंडियन नैशनल कांग्रेस' डिलीट हो गया है। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल/यूट्यूब की टीमों के संपर्क में हैं।" पार्टी ने कहा, "यह किसी तकनीकी कारण या हैकिंग की वजह से हुआ है इसकी तहकीकात की जा रही है। हम जल्द वापस यूट्यूब पर आएंगे।"